एनईएफटी का मतलब क्या होता है ? NEFT meaning in HINDI

एनईएफटी क्या है ? NEFT meaning in hindi –

NEFT (एनईएफटी) का फुल फॉर्म होता है – नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर

नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर का शब्द दर शब्द अनुवाद है – ‘राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक धन अंतरण ’।

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक धन अंतरण – इन्ही शब्दों में इसका सारा मतलब छुपा हुआ है। NEFT (एनईएफटी) एक बैंक से दूसरे बैंक में धन अंतरण का एक सरल और सुरक्षित माध्यम है। NEFT (एनईएफटी) से धन अंतरण इलेक्ट्रॉनिक तरीके से होता है। NEFT का प्रमुख पहलू यह है, कि यह किसी भी बैंक शाखा के किसी भी बैंक खाते से किसी भी स्थान पर स्थित किसी अन्य बैंक खाते में धन अंतरण कर सकता है।

एनईएफटी सीमा – NEFT Limit

ऑफलाइन और ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन इन दोनों तरीकों से NEFT (एनईएफटी) कराने की न्यूनतम राशि और अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।

न्यूनतम राशि = 1 रुपये

 अधिकतम राशि = कोई सीमा नहीं

एनईएफटी शुल्क – NEFT Charges

पैसे भेजने के लिए इंटरनेट बैंकिंग अथवा मोबाइल बैंकिंग इन ऑनलाइन तरीकों से NEFT (एनईएफटी) करने पर कोई शुल्क नहीं लगता है। पैसे भेजने के लिए ऑफलाइन माध्यम से NEFT (एनईएफटी) करने पर लगानेवाला शुल्क धन राशि पर निर्भर करता है।

रु.10,000/- तक की धन राशि के NEFT (एनईएफटी) द्वारा लेनदेन के लिए रु.2.50 + GST इतना शुल्क देना होता है।

रु.10,000/- से ऊपर और 1 लाख रुपए तक की NEFT (एनईएफटी) द्वारा लेनदेन राशि के लिए रु.5.00 रुपये + GST इतना शुल्क देना होता है।

1 लाख रुपये से अधिक और 2 लाख रुपए तक की NEFT (एनईएफटी) द्वारा लेनदेन राशि के लिए रु.15.00 रुपये + GST इतना शुल्क देना होता है।

2 लाख से अधिक की राशि NEFT (एनईएफटी) द्वारा लेनदेन के लिए रु.25.00 + GST इतना शुल्क देना होता है।

2 लाख से अधिक की राशि हो तो ज्यादातर बैंक आरटीजीएस (RTGS) ट्रांज़ैक्शन की सलाह देते है। ऑफलाइन तरीके में 2 से 5 लाख तक के आरटीजीएस (RTGS) ट्रांज़ैक्शन में 25 रुपये अधिक GST इतना शुल्क देना होता है। और वही ऑनलाइन तरीके में 2 से 5 लाख तक के आरटीजीएस (RTGS) ट्रांज़ैक्शन में 05 रुपये अधिक GST इतना शुल्क देना होता है।

एनईएफटी समय सीमा – NEFT Time Limit

NEFT (एनईएफटी) माध्यम का उपयोग करके धन अंतरण करने के बाद बेनेफिशियरी के बैंक खाते में पैसे जमा होने में कम से कम 2 घण्टे का समय लगता है।

एनईएफटी (NEFT) का रिकार्ड –

एनईएफटी (NEFT) ट्रांज़ैक्शन के साथ बैंक 16 अंको का यूटीआर नंबर (UTR Number) जारी करता है। इस यूटीआर नंबर (UTR Number) के माध्यम से बैंक अपने सिस्टम में एनईएफटी (NEFT) ट्रांज़ैक्शन का रिकार्ड रखता है।

संबंधित प्रश्न (FAQs) –

प्रश्न 1 . NEFT मतलब क्या होता है?

उत्तर. नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंडस ट्रांसफर (NEFT) एक धन अंतरण माध्यम है। एनईएफटी द्वारा एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे भेज सकते हैं। देश के किसी भी कोने में पैसे भेजने के लिए एनईएफटी (NEFT) एक सरल और सुरक्षित धन अंतरण सुविधा है।

प्रश्न 2. NEFT पैसे क्यों भेजता है?

उत्तर. NEFT एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे भेजने का माध्यम है। सरल और सुरक्षित होने के कारन NEFT से पैसे भेजे जाते हैं।

प्रश्न 3. नेफ्ट का पैसा कितने दिन में आता है?

उत्तर. सामान्य परिस्थिति में NEFT से पैसे जमा होने में २ घण्टे का समय लगता है। अगर कोई तकनिकी दिक्कत आती है जैसे की सर्वर डाउन होना,तब दिन के अंत तक पैसे जमा हो जाते है।

प्रश्न 4. क्या NEFT चार्ज लेता है?

उत्तर. जी हाँ। NEFT में चार्ज (शुल्क) लगता है। यह शुल्क भेजे जानेवाले पैसों की राशि पर निर्धारित होता है।

रु.10,000/- तक की धन राशि = रु. 2.50 + GST

रु.10,000/- से ऊपर और 1 लाख रुपए तक की धन राशि = रु. 5.00 + GST

रु. 1 लाख रुपये से अधिक और 2 लाख रुपए तक की धन राशि = रु. 15.00 + GST

रु. 2 लाख से अधिक की धन राशि = रु. 25.00 + GST

प्रश्न 5. IMPS और NEFT में क्या अंतर है?

उत्तर . आईएमपीएस (IMPS) और एनईएफटी (NEFT) दोनों में समय का प्रमुख अंतर है।आईएमपीएस (IMPS) मतलब ही इमिडिएट मोबाइल पेमेंट सर्विसेस होने के कारन यह लाभार्थी के खाते में इमिडिएट याने के तुरंत जमा होता है। एनईएफटी (NEFT) को लाभार्थी के खाते में जमा होने में 2 घंटे का समय लगता है।

प्रश्न 6.एनईएफटी कैसे करते हैं?

उत्तर . NEFT एनईएफटी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है।ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन के लिए आप को लाभार्थी का पूरा नाम,लाभार्थी की पूरी बैंक खाता संख्या ,लाभार्थी के बैंक शाखा का आईएफएससी (इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम कोड) इ. जानकारी जरुरी होती है। ऑफलाइन तरीके में चेक की जरुरत होती है। बैंक में NEFT एनईएफटी के फॉर्म पर लाभार्थी का नाम,बैंक खाता संख्या,बैंक शाखा का आईएफएससी इ. भर कर जमा कराना होता है।

प्रश्न 7. मुझे कैसे पता चलेगा कि नेफ्ट के जरिए मुझे पैसे किसने भेजे?

उत्तर . अगर किसी ने आप को एनईएफटी (NEFT) द्वारा पैसे भेजे हो, तो भेजनेवाले का नाम आप के बैंक स्टेटमेंट में दिख जायेगा। बैंक से पासबुक मुद्रित करवा के अथवा नेटबैंकिंग द्वारा स्टेटमेंट निकलवा कर आप पैसे भेजनेवाले की जानकारी हासिल कर सकते है।

प्रश्न 8. नेफ्ट और RTGS में क्या अंतर है?

उत्तर . पैसे भेजने के लिए एनईएफटी (NEFT) में कोई न्यूनतम सीमा नहीं है।हालाँकि आरटीजीएस (RTGS) में न्यूनतम सीमा 2 लाख रूपए की है। एनईएफटी (NEFT) द्वारा भेजे गए पैसे बेनेफिशरी के खाते में जमा होने में 2 घण्टे तक का समय लगता है। आरटीजीएस (RTGS) में पैसे तुरंत बेनेफिशरी के खाते में जमा हो जाते हैं

प्रश्न 9. नेफ्ट रविवार को काम करता है?

उत्तर . नहीं। एनईएफटी (NEFT) रविवार के दिन नहीं काम करता।

प्रश्न 10. नेफ्ट को रात में कितना टाइम लगता है?

उत्तर . यदि आप रात के 7 बजे के बाद एनईएफटी (NEFT) ट्रांज़ैक्शन करते है,तो पैसे बेनेफिशरी के खाते में अगले दिन जमा हो जाते है।

प्रश्न 11. NEFT की अधिकतम सीमा क्या है?

उत्तर . NEFT (एनईएफटी) ट्रांजेक्शन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा कोई भी अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है। हालाँकि,हर एक बैंक की अलग अलग अधिकतम सीमा निर्धारित है।उदहारण के लिए, HDFC बैंक ने अपने खाता धारक को ऑनलाइन NEFT (एनईएफटी)ट्रांसफर के लिए प्रति दिन 25 लाख रु.की अधिकतम सीमा रखी है।केनरा बैंक में यही अधिकतम सीमा प्रति दिन 5 लाख रु.की है।

प्रश्न 12. 1 लाख से ज्यादा ऑनलाइन कैसे भेजें?

उत्तर . 1 लाख रु. से ज्यादा पैसे ऑनलाइन भेजने के लिए आप को NEFT या RTGS करना होगा। ऑनलाइन पैसे भेजने के लिए यह दोनों ही सरल,तेज और सुरक्षित माध्यम है।

प्रश्न 13. शाम 7 बजे के बाद नेफ्ट करने से क्या होता है?

उत्तर . NEFT (एनईएफटी) सुविधा का उपयोग शाम 7 बजे के बाद करने पर , पैसे बेनेफिशरी के खाते में अगले दिन जमा हो जाते है।

प्रश्न 14. नेफ्ट को एचडीएफसी से गुजरने में कितना समय लगता है?

उत्तर . 2 घण्टे । सामान्यतः NEFT (एनईएफटी) को किसी भी एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे भेजने में 2 घण्टे का समय लगता है।

प्रश्न 15. नेफ्ट को प्रोसेस होने में कितना समय लगता है?

उत्तर . सामान्य परिस्थिति में NEFT (एनईएफटी) प्रोसेस होने में 2 घंटे तक का समय लगता है।

प्रश्न 16. क्या एनईएफटी रद्द किया जा सकता है?

उत्तर . एक बार शुरू किए गए NEFT (एनईएफटी) लेनदेन को रद्द नहीं किया जा सकता है। यदि फंड गलत लाभार्थी को हस्तांतरित हो जाता है, तो उपयोगकर्ताओं को ईमेल के माध्यम से बैंक को सूचित करना होगा।

प्रश्न 17. एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में कितना पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है?

उत्तर . एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने की कोई अधिकतम लिमिट नहीं है। NEFT द्वारा आप जितने चाहे उतने पैसे ट्रांसफर कर सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
RTGS का मतलब क्या है ?क्या आप को भी ‘स्टॉक स्टेटमेंट’ बनाने में परेशानी आ रही है ?