RTGS का मतलब क्या है ? RTGS meaning in hindi

आरटीजीएस क्या है ? RTGS meaning in hindi –

आरटीजीएस (RTGS) का फुल फॉर्म होता है – ‘रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट’

रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट का शब्द दर शब्द अनुवाद है – ‘वास्तविक समय में सकल निपटान’

वास्तविक समय में सकल निपटान – इन्ही शब्दों में इसकी सारी खूबियाँ शामिल है। RTGS (आरटीजीएस) एक बैंक से दूसरे बैंक में धन अंतरण का सबसे तेज और सुरक्षित माध्यम है। RTGS (आरटीजीएस) से धन अंतरण वास्तविक समय में सकल निपटान होता है। इसका मतलब अगर हम एक बैंक से RTGS (आरटीजीएस) की प्रक्रिया पूर्ण करते है,तो ठीक उसी समय दूसरे बैंक में पैसे जमा हो जाते है। इसी को रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट यानि के RTGS (आरटीजीएस) बोला जाता है।

आरटीजीएस सीमा – RTGS Limit

आरटीजीएस (RTGS) करने के ऑफलाइन और ऑनलाइन यह 2 तरीके है। इन दोनों तरीको में आरटीजीएस (RTGS) पेमेंट लिमिट अलग अलग है।

ऑफलाइन ट्रांज़ैक्शन में आरटीजीएस (RTGS) की न्यूनतम राशि २ लाख रुपये है। और अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।

ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन में न्यूनतम राशि २ लाख रुपये होती है ,लेकिन अधिकतम राशि की भी सीमा होती है। यह सीमा बैंक दर बैंक बदल जाती है। जैसे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) आप को 10 लाख तक की राशि ऑनलाइन तरीके से आरटीजीएस (RTGS) करने की सुविधा देता है। वहीँ केनरा बैंक 5 लाख तक की राशि ऑनलाइन तरीके से आरटीजीएस (RTGS) करने की सुविधा देता है।

आरटीजीएस शुल्क – RTGS Charges

आरटीजीएस (RTGS) करने के ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीको में चार्जेस भी अलग अलग लगते है।

ऑफलाइन तरीके में 2 से 5 लाख तक के आरटीजीएस (RTGS) ट्रांज़ैक्शन में 25 रुपये अधिक GST इतना शुल्क देना होता है।

5 लाख से अधिक के आरटीजीएस (RTGS) ट्रांज़ैक्शन में 50 रुपये अधिक GST इतना शुल्क देना होता है।

ऑनलाइन तरीके में 2 से 5 लाख तक के आरटीजीएस (RTGS) ट्रांज़ैक्शन में 05 रुपये अधिक GST इतना शुल्क देना होता है।

5 लाख से अधिक के आरटीजीएस (RTGS) ट्रांज़ैक्शन में 10 रुपये अधिक GST इतना शुल्क देना होता है।

आरटीजीएस समय सीमा – RTGS Time Limit

सामान्य परिस्थिति में RTGS (आरटीजीएस) ट्रांजैक्शन करने के कुछ सेकंड्स में ही बेनेफिशियरी के खाते में पैसे जमा हो जाते है। अगर किसी कारण वश पैसे बेनेफिशियरी के खाते में जमा नहीं हुए तो 2 घंटों के भीतर पैसे वापस रेमीटर के खाते में जमा हो जाते है। ऐसा न होने पर बैंक को जुर्माना देना पड़ता है। ऐसे केसेस में अगर पैसे भेजनेवाला कोई शिकायत नहीं भी करता है तब भी बैंक को उसे पेनाल्टी देनी अनिवार्य है।

आरटीजीएस (RTGS) का बैंक में रिकार्ड –

आरटीजीएस (RTGS) ट्रांज़ैक्शन के साथ बैंक 22 अंको का यूटीआर नंबर (UTR Number) जारी करता है। इस यूटीआर नंबर (UTR Number) के माध्यम से बैंक अपने सिस्टम में आरटीजीएस (RTGS) ट्रांज़ैक्शन का रिकार्ड रखता है।

संबंधित प्रश्न (FAQs) –

प्रश्न 1. RTGS का मतलब क्या है?

उत्तर :RTGS (आरटीजीएस) – रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट। RTGS एक बैंक से दूसरे बैंक में धन अंतरण का सबसे तेज और सुरक्षित माध्यम है।

प्रश्न 2. RTGS कितना पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं?

उत्तर :

न्यूनतम राशि = रु.२ लाख

अधिकतम राशि = ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों में आरटीजीएस (RTGS) पेमेंट की अधिकतम लिमिट अलग अलग होती है।

  • इंटरनेट बैंकिंग/ मोबाइल बैंकिंग के तहत रु. ५ से १० लाख.
  • बैंक से ऑफलाइन तरीके से आरटीजीएस (RTGS) करते हैं तो इस पर अधिकतम राशि की कोई भी सीमा नहीं है।

प्रश्न 3.RTGS की अधिकतम लिमिट क्या है ?

उत्तर :आरटीजीएस (RTGS) वास्तव में बड़े मूल्य के लेनदेन की सुविधा है। सभी बैंको में आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से भेजे जाने वाली न्यूनतम राशि रु.2 लाख है। अगर हम बैंक से ऑफलाइन तरीके से आरटीजीएस (RTGS) करते हैं तो इस पर अधिकतम राशि की कोई भी सीमा नहीं है।

प्रश्न 4. इंटरनेट बैंकिंग के तहत आरटीजीएस लेनदेन के लिए न्यूनतम / अधिकतम राशि क्या है ?

उत्तर:

न्यूनतम राशि = रु.२ लाख

अधिकतम राशि = रु. ५ से १० लाख.

केनरा बैंक (Canara Bank) इंटरनेट बैंकिंग के तहत आरटीजीएस लेनदेन के लिए अधिकतम राशि सीमा ५ लाख है।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) इंटरनेट बैंकिंग से हम अधिकतम १० लाख रुपये आरटीजीएस (RTGS)कर सकते है।

प्रश्न 5. क्या बैंक की छुट्टियों पर RTGS किया जा सकता है?

उत्तर :अगर आप इंटरनेट बैंकिंग / मोबाइल बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं तो बैंक के छुट्टी के दिन पर भी RTGS (आरटीजीएस) किया जा सकता है ।

आरटीजीएस सेवा दिन के 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन, यहां तक ​​कि सप्ताहांत और बैंक छुट्टियों पर भी उपलब्ध है।

प्रश्न 6. RTGS और NEFT क्या अंतर है?

उत्तर :२ लाख से कम राशि को एक बैंक से दूसरे बैंक में भेजने के लिए NEFT (एनइएफटी ) माध्यम का प्रयोग किया जाता है।

२ लाख से ज्यादा के राशि के को एक बैंक से दूसरे बैंक में अंतरित करने के लिए RTGS (आरटीजीएस ) माध्यम का उपयोग होता है।

प्रश्न 7. RTGS ट्रांसफर में कितना समय लगता है?

उत्तर : सामान्य परिस्थिति में RTGS (आरटीजीएस) ट्रांसफर कुछ सेकंड में पूरा होता है। अगर कोई तकनीकी दिक्कत आ जाये तो दिन के अंत तक RTGS (आरटीजीएस) ट्रांसफर पूरा हो जाता है।

प्रश्न 8. RTGS कैसे किया जाता है?

उत्तर :RTGS (आरटीजीएस) ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से किया जाता है।

ऑफलाइन सुविधा में बैंक जाकर RTGS (आरटीजीएस) फॉर्म के साथ चेक जमा करना होता है।

ऑनलाइन सुविधा में इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग में लॉगिन कर के आप RTGS (आरटीजीएस) कर सकते है।

प्रश्न 9. क्या RTGS में 24 घंटे लग सकते हैं?

उत्तर : नहीं। सामान्यतः RTGS (आरटीजीएस) उसी समय सेटल हो जाता है। अगर कोई तकनिकी दिक्कत हुई तो दिन के अंत तक RTGS (आरटीजीएस) पूरा हो जाता है।

प्रश्न 10. आरटीजीएस फेल होने पर क्या होता है?

उत्तर : अगर किसी कारणवश RTGS (आरटीजीएस) असफल हो जाये तो पैसे वापस भेजने वाले के खाते में जमा हो जाते हैं।

प्रश्न 11. एक दिन में 2 लाख ट्रांसफर कैसे करें?

उत्तर :RTGS (आरटीजीएस) के माध्यम से हम एक दिन में 2 लाख ट्रांसफर कर सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
RTGS का मतलब क्या है ?क्या आप को भी ‘स्टॉक स्टेटमेंट’ बनाने में परेशानी आ रही है ?