2024 में PNB Stock Statement Form भरिए आसानी से।

किसी भी बैंक का स्टॉक स्टेटमेंट फॉर्म भरना काफी आसान है। अगर आप को यह फॉर्म भरना थोड़ा कठिन लग रहा है,तो चिंता की कोई बात नहीं है। पूरी जानकारी ना होने के कारन हमें यह स्टॉक स्टेटमेंट फॉर्म भरना कठिन लगता है। इसीलिए आज हम इस लेख के माध्यम से PNB Stock Statement Form के बारे में सारी जानकारी आसान शब्दों में समझेंगें।

कोई भी सरकारी अर्जी या फॉर्म भरना हो तो हम थोड़े परेशान हो जाते है। हम परेशान इस लिए हो जाते हैं क्यों की एक तो हम ने पहले कभी वो फॉर्म भरा नहीं होता है। और गलती से या अनजाने में कुछ चूक जाएँ तो हमें बुरा लगता है। अभी बैंक का कोई भी फॉर्म भरना हो तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। बैंक से जुड़ी हर परेशानी को खत्म करने के लिए बैंकबापू परिवार आप की हर तरह से मदद करेगा।

PNB Stock Statement Form

चलिए,अभी हम पीएनबी स्टॉक स्टेटमेंट के बारे में जानकारी लेते हैं। पीएनबी स्टॉक स्टेटमेंट फॉर्म 4 पन्नों का होता है।इन चारों पन्नों पर क्या क्या लिखना होता है यह हम विस्तार से जानेंगें।

PNB Stock Statement Form का पहला पन्ना –

PNB Stock Statement Form का पहला पन्ना ऐसे दिखता है।

PNB Stock Statement Form

जैसा की आप देख पा रहे है, पहले पन्ने पर सबसे ऊपर पंजाब नैशनल बैंक का लोगो है। और उस के नीचे ‘’भाग ए ‘’ Part A लिखा हुआ है। और उसके नीचे थोड़े रिक्त स्थान दिए हैं। इन्ही रिक्त स्थानों पर हमें हमारी जानकारी भरनी होती है। अभी हम यह ”भाग ए” कैसे भरते हैं यह जानेंगें।

जब भी हमे बैंक से लोन मिलता है तब बैंक अधिकारी हमे स्टॉक स्टेटमेंट कब देना है बताते हैं। ज्यादा तर बैंक मासिक याने हर महीने स्टॉक स्टेटमेंट लेती है। आप को भी हर महीने स्टॉक स्टेटमेंट देना हो तो इस में से मासिक छोड़कर बाकि के 3 विकल्प काट दीजिये।

स्टॉक विवरण प्रस्तुत करने की अवधि पाक्षिक / मासिक / तिमाही / अर्ध्दवार्षिक

नीचे वाली इमेज में आप को 1 से 6 तक अंक दिख रहे होंगें। अभी हम बारी बारी से हर जगह पे क्या लिखना है,यह जानेगें।

मैसर्स के आगे वाले रिक्त स्थान को 1 नंबर दिया है। इस रिक्त स्थान पर आप को,आप के व्ययसाय/ दुकान/ कंपनी का जो भी नाम है वह लिखना है।
इस के आगे पंजाब नेशनल बैंक के आगे वाले खाली हिस्से को 2 नंबर दिया है।इस रिक्त स्थान पर आप को,आप की बैंक शाखा का नाम लिखना है ।
रिक्त स्थान क्रमांक 3 की जगह पर आप को तारीख लिखनी है। स्टॉक स्टेटमेंट हमेशा पिछले महीने का दिया जाता है।
अभी मान लीजिए की फरवरी के 1 तारीख को आप जनवरी 2024 का स्टॉक स्टेटमेंट बैंक में दे रहे है, तो रिक्त स्थान क्रमांक 3 पर 31/01/2024 यह तारीख लिखनी है।

PNB Stock Statement Form

रिक्त स्थान क्रमांक 4 में आप को अपना लोन नंबर लिखना है । जैसा की आप देख प् रहे हो, सुविधा के आगे रिक्त स्थान क्रमांक 5 है। अगर आप OD Loan के लिए स्टॉक स्टेटमेंट दे रहें हैं,तो सुविधा के आगे वाले बक्से में OD Loan लिखिए । और अगर आप CC Loan के लिए स्टॉक स्टेटमेंट दे रहें हैं,तो सुविधा के आगे वाले बक्से में CC Loan लिखिए। रिक्त स्थान क्रमांक छह पर लिमिट लिखना है। लिमिट मतलब बैंक से आप को कितने रुपिये की CC मिली है,वह संख्या। अभी लिमिट के आगे वाले खाली स्थान पर बैंक से आप को OD या CC का जितना भी लिमिट मिला है वह संख्या लिखिए।

यह सब लिखने के बाद आप को 1 तालिका दिख रही होगी ।

PNB Stock Statement Form

अभी हमे उपर दिखाए तालिका में हमारे दुकान गोदाम का 31 जनवरी के दिन के अंत का मौजूदा स्टॉक लिखना है।

क्रम सं. | माल का विवरण | कहाँ रखा है | मात्रा | दर | मूल्य (रु) | टिपणी |

क्रम सं. के नीचे 1 ,2 ,3 …. लिखते जाना है।

माल का विवरण के नीचे माल का विवरण लिखना होता है। जैसे की अगर मान लो आप की किराने की दुकान है,तो विवरण में आप गेहूँ ,चावल,शक्कर लिखेंगे।

कहाँ रखा है वाले स्तम्भ में माल जहाँ रखा है उस जगह का नाम लिखना होता है।जैसे की दुकान,गोदाम इ.।

मात्रा वाले स्तम्भ में गेहूँ ,चावल,शक्कर कितना किलो माल है वह लिखना है।

दर वाले स्तम्भ में गेहूँ का दर ,चावल का दर लिखना है। दर और मात्रा को गुणा कर आने वाली संख्या मूल्य वाले स्तम्भ में लिखनी होती है।

टिपणी वाले स्तम्भ में कुछ लिखने की जरुरत नहीं है।

पहले पन्ने के अंतः में (आवश्यक होने पर अतिरिक्त पन्ने का प्रयोग किया जाए ) यह लिखा है। इसका मतलब मान लो की आप के पास जो कुल स्टॉक है वह इस तालिका में समा नहीं सकता तो आप इस फॉर्म के साथ अतिरिक्त पन्ने जोड़ सकते है।

इस तरह से PNB Stock Statement का हमारा पहला पन्ना ”भाग ए” भर कर पूरा हुआ है।

PNB Stock Statement Form का दूसरा पन्ना –

PNB Stock Statement Form

अभी हम दूसरा पन्ना – ‘भाग बी’ & ‘भाग सी’ भरने की प्रक्रिया जानेंगे।

भाग बी में Sundry Debtors (Receivables) लिखा हुआ है और उसके नीचे एक चार्ट है। यहाँ हमे संड्री डेटर्स मतलब देनदारों की सूची लिखनी है।

कई बार हम माल उधारी में बेचते हैं। हमे इसी उधारी को ३ हिस्सों में लिखना है। उधारी में बिके जिस भी इनवॉइस (चालान) को अभी 90 दिन नहीं हुए हो वह सारे i. के सामने मतलब रिक्त स्थान क्रमांक 1 में लिखने है। इसी तरह से 90 से 180 दिन की उधारी के आँकड़ो को ii. के सामने याने रिक्त स्थान कमांक 2 में लिखने है। 180 से ज्यादा दिन वाली उधारी iii. रिक्त स्थान कमांक 3 में लिखने है। रिक्त स्थान क्रमांक 4 में उपर के तीनों स्थानों में लिखे उधारी की कुल संख्या लिखनी है।

इसी तालिका के नीचे अभी आप वित्तीय वर्ष में विक्री लिखा देख पायेंगे। यहाँ हमे चालू वित्तीय साल में हुई बिक्री की संख्या लिखनी है। अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 तक हुई बिक्री रिक्त स्थान क्रमांक 5 में लिखनी है। माह के दौरान हुई बिक्री के सामने वाले रिक्त स्थान में जनवरी 2024 की बिक्री लिखनी है।अभी दोनों को मिलाकर कुल बिक्री रिक्त स्थान क्रमांक 7 में लिखनी है।

PNB Stock Statement Form

यहाँ तक हम ने भाग बी पूरा भर दिया है। अभी हम भाग सी में क्या क्या भरना है यह जानेंगे।

जैसा की हम देख पा रहे है भाग सी के नीचे विविध लेनदार (Sundry Creditors) लिखा हुआ है। हमें कितना माल उधारी पे मिला है, यह कुल रकम हमें इस बक्से (क्रमांक 1) में लिखनी है।जिन्होंने ने हमें उधारी पे माल दिया है उनकी सूची हमें यहाँ लिखनी है।

इस तालिका के निचे ‘अनुबंध अनुसार लेनदारों की सूची सलंग्न की जानी है’ ऐसा लिखा है। इस का मतलब है,की राशि के निचे हमारे लेनदारों की कुल रकम लिखनी है,और उनके विस्तृत विवरण की सूचि इस फॉर्म के साथ जोड़ देनी है। मान लो की हमें 5 बड़े व्यापारियों से एक-एक लाख का माल उधारी पे मिला है। तो सभी का मिला के पाँच लाख हम तालिका में लिख देंगें और फॉर्म के साथ एक पन्ना अलग से जोड़ देंगें। उस पन्ने में पाँचो व्यापारियों के नाम दर्ज करेंगें।

इसके बाद वित्तीय वर्ष के दौरान खरीद के निचे वाला हिस्सा भरेंगें।

पिछले माह तक की खरीद (रिक्त स्थान क्रमांक 2)में दिसंबर 2023 तक ख़रीदे माल की कीमत लिखनी है।

माह के दौरान खरीद (रिक्त स्थान क्रमांक 3) में जनवरी 2024 में हुई बिक्री लिखनी है।

अभी दिसंबर तक हुई खरीद और जनवरी की खरीद को मिलाकर कुल खरीद रिक्त स्थान क्रमांक 4 में लिखनी है।

PNB Stock Statement Form

यहाँ तक हम ने भाग सी के साथ दूसरा पन्ना भी पूरा भर दिया है।

PNB Stock Statement Form का तिसरा पन्ना –

PNB Stock Statement Form

जैसा की हम देख पा रहे हैं , तीसरा पन्ना कार्यालयीन प्रयोग के लिए होता है। यहाँ हमें कुछ भी नहीं भरना हैं।इस पन्ने पर मार्जिन,आहरण शक्ति जैसी सज्ञांओ का इस्तेमाल हुआ है। इसीलिए अधिक जानकारी के लिए इस पन्ने को जरुर पढ़िए।

PNB Stock Statement Form का चौथा पन्ना –

PNB Stock Statement Form का चौथा पन्ना घोषणापत्र होता है। इस घोषणापत्र के अनुसार हम बैंक को जो भी जानकारी इस स्टॉक स्टेटमेंट के द्वारे दे रहें हैं वह पूरी तरह से सच है। और इस स्टेटमेंट में लिखा सारा माल बैंक में दृष्टिबंधक रखा है।

PNB Stock Statement Form

इस घोषणापत्र को पढ़ कर आप को हस्ताक्षर करने होते हैं। लाल बाण के आगे वाली जगह पे आप के व्ययसाय/ दुकान/ कंपनी के नाम की मोहोर लगा कर हस्ताक्षर करने हैं। हस्ताक्षर करने से पहले इस घोषणापत्र को अवश्य पढ़ें।

इसी के साथ हम ने PNB Stock Statement Form भरने का तरीका विस्तार से जान लिया है। पीएनबी स्टॉक स्टेटमेंट फॉर्म भरने में अभी भी आप को कोई संदेह है,तो आप कमेंट में बताइए। फॉर्म से जुडी जानकारी देने में हमारी टीम को काफी ख़ुशी होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
RTGS का मतलब क्या है ?क्या आप को भी ‘स्टॉक स्टेटमेंट’ बनाने में परेशानी आ रही है ?